सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला में चल रही श्रीगुरु रविदास जी की कथा में सन्त कबीर तथा सन्त रविदास जी के बीच हुई ज्ञान चर्चा का वर्णन किया गया। कथा वाचक सागर आनंद जी महाराज ने कहा कि सन्त कबीर गुरु रविदास जी से सवाल करते हैं कि इस दुनिया को किसने बनाया और इसकी उतपत्ति कैसे हुई। इसके जवाब में गुरु रविदास जी कहते हैं कि प्रकृति और इसकी उत्पत्ति चार चीजों से हुई है। अंड, पिंडज, स्वेदज और उध्विज, इन्हीं से यह संसार बना है।