फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार से अधिक जवान तैनात

Vimal Sharma Updated Tue, 30 Jun 2026 10:49 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शाहबाद कार्यक्रम को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामपुर से शाहबाद तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब डेढ़ हजार से अधिक जवान लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंडल भर से एडीएम, एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शाहबाद के साथ ही रामपुर-शाहबाद मार्ग, शाहबाद-बिलारी मार्ग और शाहबाद-आंवला मार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें