फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: प्लाई फैक्टरी के पास अर्धनग्नावस्था में मिला युवक का शव

Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Apr 2026 08:38 PM IST

गढ़ी खास गांव स्थित बाबा प्लाई फैक्ट्री के पास बुधवार रात सात बजे युवक का शव अर्धनग्नावस्था में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। लखनऊ जिले के गोमती नगर थाना क्षेत्र के प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ दीपांशू (30) बचपन से अपनी मां के साथ ननिहाल मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में रहता था। पिता सुरेशचंद्र का निधन हो चुका है। दीपांशू मजदूरी करता था। फ्लाई फैक्टरी के पास रात में दीपांशू का शव मिला। दीपांशू का नीचे का हिस्सा अर्धनग्नावस्था में था। शरीर नीला पड़ा था। मां बीना मिश्रा का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। घटना की जांच की जाए। बेटी की मौत से मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह का कहना है कि दीपांशू नशे का आदी था। उसकी मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। घटना की जांच कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें