फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: अपार आईडी भरने में आ रही दिक्कत, शिक्षक संगठन ने किया प्रदर्शन

ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2025 01:16 PM IST

अपार आईडी को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार स्कूलों को नोटिस दी जा रही हैं तो इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पर पोर्टल खोलने कै लेकर प्रदर्शन किया गया। वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यू डाइस पोर्टल पर बच्चों के नाम अथवा अन्य विवरण से संबंधित संशोधन हेतु फार्म 53 के अंतर्गत भराया जा रहा है। जो अभी जिला कार्यालय से संपन्न किया जा रहा है, जिसमें अनेक प्रकार की त्रुटियां हो रही हैं। इससे सभी प्राइवेट स्कूल संचालक बहुत परेशान हैं। बताया कि इस पोर्टल को कुछ दिनों के लिए खोल दिया जाए जिससे कि सभी विद्यालय प्रबंधक अपने-अपने बच्चों का संशोधन करते हुए सही विवरण भर सके या फिर यह सुविधा ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हो जाए इस कार्य से विद्यालय के बच्चों की त्रुटियां पूर्ण रूप से खत्म हो जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें