फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आवारा मवेशियों से टकराकर डिवाइडर में घुसी सवारियों से भरी डबल डेकर बस, मची अफरातफरी

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 11:56 AM IST

यूपी के रायबरेली में सोमवार को तड़के पहर डबल डेकर बस आवारा मवेशियों से टकराने के बाद डिवाइडर में घुस गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आठ मवेशियों की मौत हो गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। हादसा ऊंचाहार क्षेत्र के अरखा गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मूल रूप से राजस्थान के अलवर निवासी महावीर सिंह (36) पुत्र बहादुर सिंह बस चालक हैं। रविवार को वह जयपुर से डबल डेकर बस में 35 सवारियां लेकर बनारस दर्शन कराने जा रहे थे। सोमवार की तड़के ऊंचाहार बाईपास के आगे आवारा मवेशियों का झुंड सामने आ गया। चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन, बस मवेशियों से टकरा गई। इसके बाद सड़क पर स्टील चादर से बने डिवाइडर में घुस गई। झटका लगा तो सवारियों में अफरातफरी मच गई। घटना में चालक महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें