पीलीभीत में रायफल क्लब की ओर से करीब दो साल बाद कराई जा रही तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में रविवार को आधी आबादी ने भी हाथ आजमाए। महिलाओं और बच्चों ने निशाना लगाकर लक्ष्य भेदा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने निशाना लगाकर किया। वर्ष 2023 में रायफल क्लब की ओर से निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई गई थी। इसके बाद आयोजन भी हो सका। अब जिलाधिकारी के प्रयासों से तीन दिवसीय प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई है। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में कराई जा रही है। इसमें.22 बोर, 12और 32 बोर से निशानेबाजी में प्रतिभाग किया जा रहा है। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें प्रतिभागियों को रायफल क्लब की ओर से मुहैया कराई जा रही है। पिस्टल, प्रतिभागी को खुद ही लाना होगा। प्रतियोगिता के लिए 500 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। इस बार 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की प्रतियोगिता भी एयरगन कराई जाएगी।