पीलीभीत के दियोरिया कलां क्षेत्र में वीर सिंहपुर मोड़ पर बुधवार दोपहर कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो श्रद्धालुओ की की मौत हो गई। सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा में सवार सभी श्रद्धालु इलाहाबांस के मेले में जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।