पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघों की जंगल से बाहर आकर आबादी इलाके में चहलकदमी जारी है। न्यूरिया, बरखेड़ा, घुंघचाई के बाद शनिवार को एक बाघ अमरिया क्षेत्र के रामपुर बौरख के पास खेतों में चहलकदमी करते देखा गया। बाघ को देखने के लिए खेत से थोड़ी दूर पर राहगीरों की भीड़ जुटी। लोगों ने बाघ के फोटो खींचे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।