पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। तीनों यात्रियों के पैरों में गंभीर चोट आई है। यात्रियों ने बस चालक के नशे में होने की बात कही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।