फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: पीलीभीत में होगी शूटिंग प्रतियोगिता, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी करेंगे प्रतिभाग

Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 07:03 PM IST

पीलीभीत में रायफल क्लब की ओर से करीब दो वर्ष बाद जिले में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 29, 30 और 31 मार्च को होने वाली प्रतियोगिता में इस बार 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता कई श्रेणियों में कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस के करीब होने वाली इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में .22 रायफल, 32 और 12 बोर पिस्टल में निशानेबाजी होगी। इसमें प्रतिभागियों को रायफल क्लब की ओर से मुहैया कराई जाएगी। पिस्टल, प्रतिभागी को खुद ही लाना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 500 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। इस बार 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की प्रतियोगिता भी एयरगन कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें