फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में सपा कार्यालय को खाली कराने की तैयारी, मौके पर पुलिस बल तैनात

मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 10:07 AM IST

पीलीभीत में नगर पालिका ईओ के आवास में संचालित समाजवादी पार्टी (सपा) का जिला कार्यालय आज खाली हो सकता है। इस संबंध में तीन दिन पूर्व ही नगरपालिका ने एक नोटिस सपा कार्यालय के गेट पर चस्पा कर दिया था। इसमें नियमों को हवाला भी दिया गया है। नोटिस में सपा कार्यालय 10 जून को खाली कराए जाने को कहा गया। इसी को लेकर सुबह से ही शहर के नकटादाना चौराहे पर स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार सुबह से ही हलचल तेज हो गई। काफी संख्या में पुलिसबल कार्यालय के पास पहुंच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची है। वहीं इसकी जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता भी कार्यालय पर जुटने लगे हैं। इससे टकराव के आसार हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें