पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में शनिवार से ओपन राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। एसपी अविनाश पांडेय ने फुटबॉल में किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मैच में सीतापुर और पीलीभीत की फुटबॉल टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जी-जान लगा दी। प्रतियोगिता में सीतापुर, लखनऊ, पीलीभीत, बरेली समेत अलग-अलग जिलों की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। खेल विभाग और फुटबॉल संघ के विशेषज्ञों का दल भी स्टेडियम पहुंचा है।