फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में मॉक ड्रिल का आयोजन... सायरन बजते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा

मुकेश कुमार Updated Wed, 07 May 2025 06:00 PM IST

पीलीभीत में बुधवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दोपहर 1:15 बजे कॉलेज में आपातकालीन सायरन की आवाज गूंजी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ पड़ी। पता चला कि एक धमाका हुआ है। स्कूल के एक हिस्से में आग भी लगी थी। प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुट गई। पुलिस टीम ने आनन फानन घायलों को बाहर निकाला। अन्य बच्चों को भी बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य टीम भी पहुंच गई। घायलों का इलाज किया गया। अफरातफरी के बीच सभी को सुरक्षित निकाला गया। स्थिति कंट्रोल की गई। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य और फायर ब्रिगेड टीम ने मॉक ड्रिल से अपनी तैयारियां परखी। मॉक ड्रिल का आयोजन डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अभिषेक यादव की देखरेख में हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें