फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीलीभीत में घर की छत पर नमकीन बनाते समय भड़की आग, दमकल ने पाया काबू

Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 02:25 PM IST

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल में सोमवार सुबह घर की छत पर नमकीन बनाते समय अचानक आग लग गई। भट्ठी में खौल रहे तेल में बेसन की नमकीन डालते ही आग भड़क उठी और पास में रखे तेल के पीपों ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और छत का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाया। आग की तेज लपटों से घर की छत में दरारें भी आ गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने घर के बाहरी हिस्से की दीवार को तुड़वा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें