फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसीएम में लदी टीन अटकने से बिजली की लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला, आपूर्ति ठप

मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2024 06:24 PM IST

बदायूं में गोपी चौक के नजदीक रविवार सुबह बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सुबह एक डीसीएम कबाड़े की टीन लादकर गोपी चौक से गुजर रही थी। तभी टीन बिजली की लाइन में अटक गई, जिससे बिजली की लाइन टूट गई और मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। डीसीएम निकलने के बाद कर्मचारियों ने लाइन जोड़ी, तब कहीं बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त एक डीसीएम कबाड़े की टिन लादकर गोपी चौक से निकल रही थी। डीसीएम में टिन काफी ऊपर उठी हुई थी, जिससे टिन बिजली की लाइन में अटक गई। बिजली की लाइन में फाल्ट हुआ और बिजली का एक तार टूट गया। इससे तुरंत ही आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत यह रही कि टिन लोकल लाइन में अटकी थी। अगर इसकी जगह पर हाईटेंशन लाइन होती तो शायद बहुत बड़ा हादसा हो जाता। पूरी डीसीएम में हाईटेंशन लाइन का करंट फैल जाता और उसमें आग भी लग सकती थी। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि डीसीएम गुजरने के दौरान टिन अटकने से बिजली की लाइन टूट गई थी। इसकी सूचना पर तुरंत कर्मचारी पहुंच गए थे। उन्होंने लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें