फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर दिखाई सूबे के विकास की झांकियां

डिंपल सिरोही Updated Fri, 24 Jan 2025 10:06 PM IST

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस महोत्सव पर शहर के नुमाइश मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल पर योजनाओं और विकास की झांकियां प्रदर्शित की गई। सकारात्मक सहयोग करने वाले प्रधानों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। नुमाइश मैदान में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आठ परियोजनाओं के दो करोड़ 31 लाख की लागत से होने वाले 11 कार्यों का लोकार्पण किया कृषि, स्वास्थ्य , गन्ना विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग , माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के अलावा पुलिस विभाग का स्टॉल भी लगाया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैग, शॉल, चूड़ियां समेत अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी , डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया मौजूद रहे। मंत्री ने समूह की महिलाओं को चेक वितरित किए। साथ ही लाठी का प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें