गांधी पॉलिटेक्निक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर वंदे मातरम का गान किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। छात्र गौरव और छात्रा निधि ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, दोनों का सम्मान किया गया।