पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही पुरातन विद्यार्थियों ने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण के उपसचिव आदित्य प्रजापति, डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास, प्रधानाचार्य नितिन कुमार, ममता रानी मौजूद रहीं।