फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अनुज हत्याकांड का खुलासा, दो बाल अपचारी सहित पांच गिरफ्तार

डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Jul 2025 05:37 PM IST

मुजफ्फरनगर में थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खानुपुर निवासी अनुज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दो बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार एक आरोपी ने नाबालिग प्रेमिका को ब्लैकमेल करने के चलते अपने चार साथियों की मदद से हत्या की थी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक ने गिरफ्तार आरोपी अक्षय के मोबाइल से उसकी प्रेमिका के फोटो ले लिए थे। फोटो के आधार पर अनुज किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। अक्षय ने अपनी प्रेमिका से बुलवा कर अनुज की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी किशोरी व एक अन्य बाल अपचारी के अलावा आरोपी ग्राम दूधाहेडी निवासी अक्षय, अमन व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें