मुजफ्फरनगर जिले की चारों तहसीलों में लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सदर तहसील के लिए स्वामित्व योजना के अंतर्गत कार्ड वितरित किए। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि खतौली जानसठ और बुढाना तहसील में भी वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण कराया गया।