मुजफ्फरनगर में एक महिला को परेशान कर रहे बागपत के एक युवक की सरेआम महिला ने पिटाई कर दी। घटना बुढाना कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे की है। जहां विक्रांत नाम का एक युवक पैसों के लिए महिला को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि पैसों की मांग पूरी न होने पर युवक ने उसे धमकी दी। जिसके बाद गुस्साई महिला ने उसपर सरे बाजार चांटे बरसाए।