मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने कामयाबी हासल करते हुए घंटों हुई मुठभेड़ के बाद एक इनामी बदमाश को धर दबोचा है। वहीं इनामी बदमाश का एक शातिर साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने जंगलों में छुपे इनामी बदमाश के साथियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।