लाइनपार स्थित एसडीएम इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जिले भर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विज्ञान आधारित विभिन्न मॉडलों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। किसी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया, तो किसी ने ऊर्जा बचत, रोबोटिक्स, स्मार्ट विलेज, जल प्रबंधन और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों पर अपनी वैज्ञानिक सोच को दर्शाया।