श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामगंगा विहार में दिगंबर जैन समाज के द्वारा पर्यूषण महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चौथे दिन उत्तम शौच धर्म एवं प्रभु श्री पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक किया गया। विश्व मंगल की कामना के साथ शांतिधारा की गई।