त्योहारी सीजन में रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अलग-अलग रूटों पर जाने वाली बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की और मारामारी की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए रोडवेज कर्मचारियों को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ के कारण कई बसें निर्धारित समय से देर से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को और परेशानी का सामना करना पड़ा।