फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर रेंगती रहीं गाड़ियां, सड़क पर उतरे अधिकारी

प्रगति चंद Updated Mon, 10 Feb 2025 10:36 PM IST

महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते सोमवार को भी मिर्जापुर-प्रयागराज जाम की चपेट में रहा। घंटों वाहनों के पहिये थमे रहे। 24 घंटे में सवा चार लाख वाहन मिर्जापुर की सीमा से गुजरे। 80 से 10 किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को 12 घंटे लग गए। महाकुंभ से विंध्यधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम लगने के कारण लोग घंटों रास्ते में फंसे रहे। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि जिले की सड़कों से सवार चार लाख से ज्यादा वाहन 24 घंटे में गुजरे। श्रद्धालुओं ने बताया कि जाम और रूट डायवर्जन के कारण उनकी योजना ध्वस्त हो गई। कई दिनों से यात्रा में फंसने के कारण किसी का राशन खत्म हो गया है तो किसी के पैसे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें