मिर्जापुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग में गो मांस की शिकायत और वायरल वीडियो मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रविवार को भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छानबीन करने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया। शिकायत के बाद पुलिस बल के साथ एसपी, एएसपी सिटी जांच करने पहुंचे हैं।