फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना के सठला गांव से बने और अदबने विस्फोटक आतिशबाजी का सामान बरामद, महिलाएं बना रहीं थी पटाखे

प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:44 PM IST

मेरठ। मवाना में पुलिस ने शनिवार देर शाम सठला गांव में बने और अधबनी विस्फोटक आतिशबाजी बरामद हुई। सी ओ पंकज लवानिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह इंस्पेक्टर पूनम जादौन ग्राम सटला में छापेमारी की, मौके से करीब 10 लाख रुपये के अधबने अवैध पटाखे 21किलो बारूद, 6प्रेस मशीन, 24कट्टे बनी अधबनी विस्फोटक सामग्री बरामद की गई । पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति अदनान को गिरफ्तार किया, और छह महिलाएं वहां पटाखे बनाती मिलीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़ी मात्रा में पटाखों का निर्माण हो रहा है, जिसके बाद तत्काल छापा मारा गया। खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई, पूरे मकान को सील कर दिया गया है। मुख्य आरोपी नफीस निवासी सटला की तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें