मेरठ के देवनागरी इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत अभिनव शाखा की ओर से जल संरक्षण पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को पानी के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रों से कहा गया कि पानी की हर बूंद कीमती है और इसके बिना जीवन संभव नहीं है। इस मौके पर सभी छात्रों ने जल बचाने की शपथ भी ली। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने छात्रों को दैनिक जीवन में पानी बचाने के आसान उपाय भी बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में जागरूकता फैलाना और उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।