मेरठ। दौराला के श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में बृहस्पतिवार को क्यूब हाईवे रूट फाउंडेशन की ओर से कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की छात्राओं को सोलर लैंप वितरित किए गए। सोलर लैंप पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि यह सोलर लैंप बिजली न होने पर छात्राओं को अध्ययन करने में लाभ देगा। उन्होंने क्यूब रूट फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि फाउंडेशन के द्वारा छात्राओं को जो सोलर लैंप दिए गए इनसे छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी, साथ ही सोलर लैंप पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा का बेहतर विकल्प है। इस दौरान प्रोजेक्ट हेड बृजेश सिंह, मनिंदर विहान, राकेश राय, शिवा कुमार, राजकुमार, राणा प्रताप सिंह, अनुज कुमार, अश्वनी चौहान, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।