फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया पौधारोपण, ज़रूरतमंदों को बांटा खाना

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:46 PM IST

मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित कृष्ण बोध दंडी आश्रम जादूगिरी बाग में गरीब, असहाय और श्रमिकों को भोजन व खीर वितरित की गई। साथ ही पितरों के नाम पौधारोपण किया गया। जिसमें आम, पीपल, जामुन और बरगद के पौधे रोपित किए। अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में गरीब और असहाय व्यक्तियों को भोजन कराते हैं, साथ ही वृक्षारोपण भी आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की तरह वृक्ष भी मनुष्य को सुख, समृद्धि और जीवन देने वाले होते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल सहित आदित्य गोयल, राधा सिंघल, मीना गुप्ता, ऋषि शर्मा, डॉ. मनोज कुमार गोयल, आश्रम के संचालक मुरारी, हरि ओम भारद्वाज, हरीश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र शर्मा, अशोक अराेड़ा, श्याम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें