कपसाड़ गांव पहुंचे श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि भाजपा सरकार में न्याय सुनिश्चित है। आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार में गुंडई करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाता है। भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। विपक्ष के नेता इस मामले को जाति से जोड़कर तूल दे रहे हैं। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।