मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में मौजूद सीएचसी में पिछले लंबे समय से महिला विशेषज्ञ नहीं है जिस कारण यहां पर स्टाफ नर्स डिलीवरी कर रही है और प्रसूताओं की जान जोखिम में है। इसके साथ ही यहां पर विशेषज्ञ सर्जन नहीं है जिस कारण मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी सीएचसी पर पर्याप्त स्वास्थ सुविधाये नहीं मिल पा रही हैं। सीएचसी में स्टाफ की भारी कमी है।