शताब्दीनगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और छात्राएं अपने शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विस्तार से जाना कि अखबार कैसे प्रकाशित होता है। खबरें आने से लेकर संपादन और प्रिंटिंग व वितरण तक की सारी प्रक्रिया बच्चों को बताई गई।