टीपीनगर की भोला रोड पर स्थानीय लोगों ने टूटी सड़क से परेशान होकर रास्ता बंद कर दिया। स्थानीय निवासी अंकित, ममता, रजनी, सौरभ, अंकुर व शुभम का कहना है कि कई वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। नालियां टूटी हुई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। रोजाना दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय पार्षद व संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।