इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में तहरीर दी। इस मामले में अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि चांदनी उर्फ तबस्सुम खान नाम की महिला ने शादाब के साथ काफी रील बनाई थी, अब शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।