कपसाड़ कांड में दो दिन की काउंसिलिंग के बाद रूबी को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परिजनों के साथ उसके घर कपसाड़ गांव ले जाया गया। रूबी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस ने गांववालों के सामने उसे परिजनों को सुपुर्द किया।
रूबी के कोर्ट में बयानों को लेकर अलग-अलग चर्चा चल रही थी। इस पर सोमवार को विराम लग गया। रूबी ने अपने परिवार के साथ इच्छा जाहिर की। दो दिन से रूबी की एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज स्थित आशा ज्योति केंद्र पर काउंसिलिंग चल रही थी। सोमवार को पुलिस ने रूबी के भाई नरसी कुमार और पिता सतेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों को उससे मिलवाया..