मऊ जिले के रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को सावन (कजरी) महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर खूब ताली बजी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष और जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ. प्रीति मिश्रा, विशिष्ट अतिथिगण समिति की सदस्य और मुख्य विकास अधिकारी की धर्मपत्नी मनीषा भंडारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी की धर्मपत्नी अंजलि सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट की धर्मपत्नी किरण कुमार, परियोजना निदेशक की धर्मपत्नी सुनीता त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की धर्मपत्नी दिशा त्रिपाठी रहीं।