मऊ प्रशासन टीम द्वारा शनिवार को नगर के सहादतपुरा स्थित प्रसिद्ध हॉट एंड कूल को सील करने का निर्देश दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इसके पीछे की वजह हॉट एंड कूल द्वारा पास कराए गए नक्शे के विपरित कार्य कराया जाना है। प्रशासन ने यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर की है। उधर, जिले के प्रसिद्ध दुकान पर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में चर्चा होती रही।