जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शनिवार को वार्ड नंबर 5 सहादतपुरा के मोहल्ला बरपुर में स्थित पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अधिकारी को जल संरक्षण योजना के तहत निर्मित पोखरे में अनवरत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा नालियों में जल जमाव, टूटी पट्टियों की बात संज्ञान पर लाने पर उन्होंने नालियों की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने इस मोहल्ले में तैनात सफाई कर्मियों एवं सफाई नायक से साफ सफाई की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूरे मोहल्ले के लिए आरसीसी की बड़े नाले का प्रस्ताव पास हो चुका है। शीघ्र ही बड़े नाले में छोटी नालियों के गिराने की व्यवस्था हो जाएगी जिससे नालियों में जल जमाव की स्थिति समाप्त हो जाएगी। जिलाधिकारी ने तालाब के सुंदरीकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आसपास की खाली जमीनों पर बेहतर पेड़ पौधे लगाए।स्थानीय निवासियों द्वारा पोखरे के बगल स्थित नगर पालिका परिषद की जमीन पर ओपन जिम तथा चिल्ड्रन पार्क बनवाने की भी मांग की गई