महिला कल्याण विभाग द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम द्वारा घोसी कस्बा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों और बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय और तृप्ति राय द्वारा बताया गया कि बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देने के साथ विभाग की योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा और पुलिस व नागरिक सहायता हेल्पलाइन नंबर जैसे 1930, 1090, 1098, 181, 112 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।