फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 08:53 PM IST

कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की प्रमुख मांग शामिल है। प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर आशाओं ने नारेबाजी किया।प्रदर्शन के दौरान संगठन की सचिव ऊषा यादव ने कहा कि आशा की आशा अब जवाब दे रही है। सरकार हमेशा वेतन बढ़ाने की बात तो करती है लेकिन उसको अमल में नही लाती है। उन्होंने कहा कि आशाओं को सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करे। साथ ही हमारा मानदेय बढ़ाया जाए। जिससे हम अपने बच्चों को एक अच्छा जीवन प्रदान कर सकें।बताया कि नौ सूत्रीय मांगों में आशाओं का दुर्घटना बीमा किया जाए,प्रदेश में आशाओं का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें