यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने का मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जगह-जगह 4 फीट तक पानी भरा होने से यातायात ठप हो गया है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की चेतावनी दी है।