फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार...तीनों के पैर में लगी गोली, चांदी कारोबारी से लूटी थी आठ किलो चांदी

अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 10:12 PM IST

रिफाइनरी थाने से चंद कदम की दूरी पर आठ किलो से ज्यादा चांदी लूटने वाले 25-25 हजार रुपये के इनामी वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में तीनों की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने वांछित तीन आरोपियों को गांव बाद में रेलवे स्टेशन के पास जंगलों में घेर लिया। पुलिस को देख आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आगरा के मलपुरा थाने के जरूआ कटरा निवासी लक्ष्मण और आशीष की टांग में गोली लग गई, जबकि वारदात के मास्टरमाइंड अमन उर्फ नवदीप के हाथ व टांग में गोली लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें