फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में दर्शन करने आए दो श्रद्धालु यमुना में डूबे...एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Jun 2025 08:38 PM IST

मथुरा के वृंदावन में शनिवार को जुगल घाट के समीप दो युवक यमुना में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में 30 वर्षीय झुंझार सिंह निवासी बाड़मेर राजस्थान एवं 15 वर्षीय लक्ष्मण निवासी राजस्थान बताए गए है। राजस्थान से तीन लोग शनिवार को वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। दोपहर होने की वजह से सभी शाम को मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे। उस दौरान वह जुगल घाट पहुंचे। इसके बाद तीनों यमुना में नहाने लगे। झुंझार सिंह और लक्ष्मण अचानक गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही बांकेबिहारी चौकी पुलिस एवं गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने झुंझार सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी माैत हो चुकी थी। वहीं लक्ष्मण की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें