सिरोही जिले के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सिरोही पहुंचे। यात्रा के पहले दिन शाम को उन्होंने सारणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शनिवार सुबह राज्यपाल ने सर्किट हाउस परिसर में चीकू व पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें हम सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। यह एक पुनीत कार्य है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आहुति देनी चाहिए।
मंदिर में हुआ स्वागत
सारणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सिरोही प्रवास के बाद राज्यपाल बागड़े शनिवार सुबह राजसमंद के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें विदाई दी।
ये भी पढ़ें:
कुर्बानी के लिए दुबई भेजे बकरे, मंत्री कुमावत बोले-नियमों के खिलाफ एक्सपोर्ट हुए तो करेंगे कार्रवाई
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी
पौधारोपण कार्यक्रम में राज के पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला, एएसपी प्रभुदयाल धनिया, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, तहसीलदार जगदीश बिश्नोई, सहायक निदेशक राजेंद्र पुरोहित, महाप्रबंधक (उद्योग) सहीराम बिश्नोई, सर्किट हाउस से नरेश वर्मा और भगवतसिंह राठौड़ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
सिरोही की तलवार भेंट की
सर्किट हाउस में राज्यपाल से सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी और गणपतसिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान माला एवं साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया और सिरोही की शान मानी जाने वाली तलवार उन्हें स्मृति स्वरूप भेंट की गई।