मथुरा के बरसाना में वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीजी मंदिर में देर शाम नंदगांव बरसाना के सेवायतों ने बैठक कर विरोध जताया। सेवायतों का कहना है कि यह कॉरिडोर मंदिरों की परंपराओं और आस्थाओं से खिलवाड़ है। बरसाना गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोशी मुखिया ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों के सेवायतों को एकजुट हो कर सामूहिक आंदोलन कर सभी को विरोध करना चाहिए।