फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्माणाधीन रोड की वजह से भिड़े स्कूटी व बाइक सवार, हंगामा

अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:01 PM IST

मथुरा के होलीगेट पर शनिवार रात को निर्माणाधीन सड़क की वजह से अनियंत्रित होकर स्कूटी व बाइक सवार भिड़ गए। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और फिर आसपास में मारपीट करने लगे। करीब एक घंटे तक दोनों का हाईवोल्टेज ड्रामा चला। राहगीर और दुकानदारों को भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों से होलीगेट से पुराने बस स्टैंड का मार्ग का निर्माण चल रहा है। मार्ग पर गिट्टी बिछाई है और वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। इससे वाहनों को एक ही ओर से गुजरना पड़ रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे स्कूटी सवार युवक होलीगेट से पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार युवक सामने आ रही बाइक में टक्कर मार दी। दोनों जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और फिर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें