फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीवर लाइन का कार्य बना मुसीबत...सड़कों पर धूल का गुबार, अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान

अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:38 PM IST

मथुरा में बिना मानकों के नमामि गंगे के तहत सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है। सिविल लाइन रोड से लेकर टाउनशिप तक उड़ते धूल के गुबार आम राहगीरों को बीमार कर रहे हैं। बिना ग्रीन शेड लगाए खोदाई कार्य किया जा रहा है। खोदाई से निकली मिट्टी सड़क पर फैली रहती है। निकलने वाले वाहनों से धूल के गुबार उड़ते हैं। आलम यह है कि पूरी सड़क पर धूल फैल जाता है। हैरत इस बात की है कि इस मार्ग पर जिले के बड़े अधिकारियों का कार्यालय है। रोजाना यहां से उनकी गाड़ियां गुजरती हैं। मगर न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने और न ही अफसरों ने इसकी समस्या की सुध ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें