फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में संघ ने निकाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 10:40 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विद्यार्थी विभाग की ओर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक दोपहिया व चौपहिया वाहनों से हिंदू एकता के गगनभेदी नारों के साथ निकले। यात्रा का शुभारंभ संघ के विभाग कार्यालय से संत बाबा बलरामदास, मोहिनीशरण महाराज, गिरधर शरण, परमेश्वर दास त्यागी, ब्रजदास, सुश्री आराधना सोलंकी आदि संतों व संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व भगवा झंडा दिखाकर किया। यात्रा मसानी, डीग गेट, होली गेट, टैंक चौराहा, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा होते हुए यात्रा आनंद लोक बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व संतों का माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम कुमार ने कहा कि भारत की अखंडता हिंदुओं की एकता में निहित है, ऐसे में जाति-पंथ, भाषा-क्षेत्र, उपासना के स्तर पर विविधता होते हुए भी हमें एकजुट रहना है। उन्होंने कहा कि जब जब देश विरोधी शक्तियों ने भारत को कमजोर करने की साजिश रची। समाज ने एकजुट होकर ऐसे सभी कुत्सित प्रयासों को विफल किया है। संयोजक बिजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल, विजय बंटा, बच्चू सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, शुभ सक्सेना, कान्हा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, गोकुलेश गौतम, हर्षित सिसौदिया आदि ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें